त्रिवेणी नगर में बूंद बूंद पानी को तरस रहे है 

नैनी, प्रयागराज। त्रिवेणी नगर नैनी क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है क्योंकि मुक्ता विहार पार्क की मोटर जल गई है किन्तु क्षेत्रीय लोगों की इस भीषण समस्या पर अधिकारी खामोश हैं।
 
क्षेत्रीय लगभग सात हजार लोग पानी की एक एक बूंद के लिए परेशान हैं, बार बार जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे आम जनता में आक्रोश पनप रहा है हालत यह है कि अधिकारी अपने फोन को भी बन्द कर देते हैं। ऐसी स्थिति में समस्या का समाधान कौन करेगा। सर्वश्री  रमेश कुरील,दिनेश मिश्रा,राजू, कमलेश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता,अनिकेत जायसवाल,  गीता देवी, शकुंतला,कमलेश तिवारी, ने अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यकत किया है।
 

About The Author: Abhishek Desk