महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली प्रभात फेरी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली प्रभात फेरी

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवारा का महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा एवम चित्र पर माल्यार्पण और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई, प्रभात फेरी के साथ समापन हो गया।

सोमवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम चंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी अकबरपुर फौवारा तिराहा से गांधी चौक शहजादपुर तक निकाला गया। प्रभात फेरी में शामिल नेताओं ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

IMG-20231002-WA0069

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा की विचार धारा आज भी दुनियां के लिए प्रासंगिक हैं। अहिंसा के पथ पर चलकर गांधी जी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को जन्म दिन पर नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।

मेक्सिको का शॉक: भारत के निर्यात पर टैरिफ़ की आग Read More मेक्सिको का शॉक: भारत के निर्यात पर टैरिफ़ की आग

भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनियां का मार्ग दर्शन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम चंद्र उपाध्याय ने बापू को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम में डाक्टर आनन्द बहल गया प्रसाद वर्मा, बजरंगी पाठक, सभासद प्रदीप मिश्र रिंकू, अरविंद सिंह डिंपू, ज्ञान कुमार मोदनवाल, सत्यम ओझा, सुनील राजभर, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अभिषेक सिंह यादव, संजय तिवारी, संतोष सिंह, राम धनी सोनकर, नवनीत मद्धेशिया, रवींद्र वर्मा, विजय कन्नौजिया, विनोद सोनी आदि शामिल रहे।

डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह। Read More डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel