सावधान ! अब एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती, लूट के साथ-साथ महिलाओं से बत्तमीज़ी 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

झारखंड में सीआईसी सेक्शन बरवाडीह- बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह- छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच भीषण डकैती हुई। डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए।

घटना शनिवार देर रात की है।सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे। डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। ट्रेन लातेहार से लगभग 11बजे छुट्टी थी। ट्रेन छूटने के बाद डकैतों ने लूटपाट स्टार्ट कर दिया। 

एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8 से 10 फायरिंग भी की। लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए। डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। डालटनगंज स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही।

विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिला के मंत्री सह चंदवा निवासी विकास मित्तल से डकैतों ने 17000 की लूटपाट की गई और मारपीट भी की। मित्तल परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। सभी घायल यात्री का इलाज डालटनगंज स्टेशन में किया गया।

बिना फार्मर रजिस्ट्री अब किसानों को पीएम किसान फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा Read More बिना फार्मर रजिस्ट्री अब किसानों को पीएम किसान फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा

ट्रेन के डालटनगंज में रुके रहने के कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। इस संबंध में यात्रियों का बयान लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। इस डकैती की घटना के बाद यात्रियों में जहां भय का माहौल है। वहीं आक्रोश भी देखा जा रहा है। उल्लेखनीय हैकि लंबे समय बाद सीआईसी सेक्शन पर ट्रेन डकैती की घटना सामने आई है। 

योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  अभियान Read More योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  अभियान

 

ख़ुद को 'मुर्दा' साबित करने के लिए दूसरे को ज़िंदा जलाया Read More ख़ुद को 'मुर्दा' साबित करने के लिए दूसरे को ज़िंदा जलाया

About The Author

Post Comments

Comments