कुशीनगर : नाती के छठिहार में पड़ोसी बन गया दुश्मन, दोनों पक्ष में शुरू हो गया खूनी खेल
डीजे पर डांस करने से मना करने पर पड़ोसियों से बढ़ गया विवाद, तीन चक्र चली मारपीट का दौर
On
कुशीनगर।
जिले के थाना कुबेरस्थान अंतर्गत कठकुइयां ग्राम पंचायत के कटहरी टोला में छठिहार कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में बीते बृहस्पतिवार को सुबह मारपीट हो गई। एक पक्ष से गड़ासा तो दूसरे पक्ष के युवक ने फरसे से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात कचहरी टोला निवासी ध्रुव प्रसाद के नाती का छठिहार था।
इसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। पड़ोस के रहने वाले रामजी प्रसाद के घर से आवाजाही नहीं है। बावजूद, रामजी के घर का लड़का निरंजन डीजे पर डांस करने आधी रात को ध्रुव प्रसाद के दरवाजे पर पहुंच गया। डांस करने के दौरान युवकों से निरंजन का विवाद हो गया। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे दोबारा विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत करा दिया और चली गई। बताया जा रहा है दो घंटे बाद करीब 8 बजे फिर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
इस मारपीट में दोनों पक्ष के 14 लोग घायल होने की सूचना मिल रही हैं। जिसमे आठ लोगों के सिर फटे हैं, सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने की वजह मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस की शिथिलता और उदासीनता बताई जा रही है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि मौके से पुलिस सिर्फ समझा-बुझाकर चली गई, अगर दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले ली होती तो यह हिंसक घटना नहीं होती। दोनों पक्षों में तीन बार मारपीट हुई। एक पक्ष के रामजी प्रसाद (40), इंद्रपति (30), रमेश (42), निरंजन (23), रमाकांत (35) और दूसरे पक्ष के ध्रुव प्रसाद (58), उपेंद्र (20), विक्रम (17), सिरजावती देवी (50), शांति देवी (21), अजय (19), मनीषा (18), नेहा (18) और रिश्तेदारी में आए कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव निवासी अमरनाथ (38) घायल हो गए।
गांव वालों का कहना है कि सुबह पुलिस पहुंची थी, लेकिन विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। रात में विवाद में शामिल लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर गई होती तो विवाद नहीं बढ़ा होता। कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मौके पर पुलिस गई थी। घायलों का अभी इलाज हो रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Tags: कुशीनगर
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List