
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
On
थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी अमर बिंद पुत्र राजा बिन्द निवासी ठेघींपुर थाना औराई जनपद भदोही द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के संबंध में दिनांक-05.09.2023 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-206/2023 धारा-363,366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को पूर्व में सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमर बिंद पुत्र राजा बिन्द निवासी ठेघींपुर थाना औराई जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List