सचिवालय में नौकरी का झाँसा देकर हड़पे 15 लाख

सचिवालय का बड़ा अफसर बताकर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

आज की डेट में कम से कम पचासों लाख रुपये आम जनता का नौकरी व ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर गबन कर चुका है।

स्वतंत्र प्रभात-राजधानी

राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने का फ्राड काफी जोरो शोरों से चल रहा है उसी कड़ी में पीड़ित कौशलेंद्र से 1480500 रुपये हड़प लिये गये। पीड़ित ने बताया कि विवेक प्रजापति नाम का व्यक्ति जो उनकी सचिवालय में नौकरी लगवाने की बात कर के लगातार गुमराह करता रहा फिर जब बार-बार मैने नौकरी की बात की तो विवेक ने मुझे एक फर्जी आईडी कार्ड़ दे दी जिसमें फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यूपी लिखा था।

इसको लेकर जब मैनें विभाग के लखनऊ हेड क्वार्टर पहुंचा तो वहाँ मुझे लोग बताये कि तुम्हारें साथ फ्राड हुआ है ये आईडी कार्ड फर्जी है फिर जब मैनें इनके पास जाकर पूरी बात बताई तो इन्होनें बताया कि चिंता न करों वहाँ वैकेंसी खाली नहीं है तु्म्हारा सचिवालय में करवा दूँगा। पीड़ित को विवेक ऐसे ही लगातार गुमराह करते रहे।

2

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

सूत्रो द्वारा जानकारी मिली है कि विवेक प्रजापति सालों से लोगो को बेवकूफ बनाकर खुद को सचिवालय का बड़ा अफसर बताकर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है ज्यादातर यह लोगों को नौकरी दिलाने व ट्रांसफर पोस्टिंग का झांसा देकर पैसे ऐठ लेता है।

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

 

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

यही नहीं कौशलेंद्र जैसों कईयों को प्रदेश के अलग - अलग जिलों से पब्लिक को चूना लगा चुका है। आज की डेट में कम से कम पचासों लाख रुपये आम जनता का नौकरी व ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर गबन कर चुका है।  जो आये दिन इसको ढूंढते रहते है फिर वेवस होकर लौट जाते है।

पीड़ित के पास साक्ष्य के रूप में विवेक प्रजापति द्वारा दिया गया 10 लाख का चेक व वीडियो मौजूद है जिसमें विवेक प्रजापति साफ बोल रहे है कि उन्होने कौशलेंद्र से पैसा लिया ये सब होने के बावजूद खबर लिखे जाने तक  पुलिस  द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले पर न्याय की गुहार लगाई है 

About The Author

Post Comments

Comments