भारत सरकार सह केंद्रीय नोडल ऑफिसर असंगबा चुंगबा आवो के द्वारा प्री मानसून भ्रमण कार्यक्रम के तहत किया गया निरीक्षण
On
कैमूर- भभुआ
भारत सरकार सह केंद्रीय नोडल ऑफिसर असंगबा चुगबा आबो के द्वारा प्री मानसून भ्रमण कार्यक्रम के तहत कैमूर जिला के भभुआं एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का किया गया निरीक्षण।
समाहरणालय कैमुर से मिली जानकारी के अनुसार, 31/05/23 को संयुक्त सचिव, नागर विमानन मंत्रालय एवं राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार-सह-केंद्रीय नोडल ऑफिसर, असंगबा चुगबा आवो के द्वारा प्री मानसून भ्रमण कार्यक्रम के तहत भभुआं एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का किया गया निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार भी उपस्थित थे।संयुक्त सचिव महोदय द्वारा भभुआं प्रखंड अंतर्गत बेतरी पंचायत के ग्राम दतियांव में अवस्थित पोखरा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
संयुक्त सचिव महोदय द्वारा चैनपुर अंतर्गत ग्राम नंदगांव में अवस्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
संयुक्त सचिव महोदय द्वारा चैनपुर प्रखंड अंतर्गत अवस्थित बख्तियार खां रौजा का निरीक्षण किया गया।संयुक्त सचिव महोदय द्वारा चैनपुर प्रखंड अंतर्गत जगदहवां डैम का निरीक्षण किया गया, और डैम के इनलेट एवं आउटलेट के बारे में संबंधित पदाधिकारियों से विस्तार में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।भ्रमण के दौरान निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
19 Dec 2025 12:36:22
Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम इस समय अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List