
पीलीभीत जनविरोधी सरकार को हटाने में महिलाएं भी निभाए भागीदारी : रीबू श्रीवास्तव
सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
On
सपा जिला अध्यक्ष जग्गा ने भी महिला सभा की मजबूती पर दिया बल
समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कड़े प्रयास कर रही है समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने यहां पहुंच कर समीक्षा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई जुझारू महिला कार्यकत्रियों को संगठन में शामिल करने पर बल दिया। यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार दमन पर आमादा है। जनता के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है । विपक्षियों को खासकर निशाना बनाया जा रहा है। रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से विफल है।
अपनी असफलता छिपाने के लिए सरकार सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। सपा के हर नेता कार्यकर्ता का यह फर्ज बनता है कि वह संगठन हित में काम करें। अगर संगठन मजबूत होगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बेहतर तरीके से जनता की लड़ाई लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनविरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं को भी अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाए और जुझारू संघर्षशील महिलाओं को संगठन में शामिल किया जाए।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि सपा की महिला सभा को अपनी जिम्मेदारी और अधिक समझनी पड़ेगी। यह संगठन की एक मजबूत इकाई है और हमेशा सत्ता परिवर्तन व पार्टी की जीत में अहम जिम्मेदारी निभाई है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सपा की महिला सभा मजबूत होगी। प्रदेश अध्यक्ष का आगमन नए जोश का संचार करेगा।
इस अवसर पर सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का मुकुट पहनाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर नरेंद्र मिश्रा कट्टर , अमित पाठक एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ, जिलाध्यक्ष महिला सभा कमलेश परिहार, कृपा देवी, रेखा शुक्ला , रामप्यारी ,पबन यादब शकुंतला, विद्या देवी , कोमल, हेमलता सहित काफी संख्या में महिलाएं थी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Sep 2023 17:08:58
डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने 29 सितंबर को कहा कि कर्नाटक सरकार को पानी रोकने के लिए उकसाने में कर्नाटक...
अंतर्राष्ट्रीय

29 Sep 2023 17:35:19
इंटरनेशनल न्यूज़ चीन ने अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को लेकर अपने खास दोस्त पाकिस्तान को करारा झटका...
Comment List