पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो निष्कासित

 

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।

 निकाय_चुनाव में हार के बाद प्रयागराज मेंबसपा ने लगातार ऐसे पदाधिकारियों को निष्कासित कर रही है। जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं। पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता राजकुमार गौतम को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बसपा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार टीटू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि भी की है।उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को पार्टी से बाहर किया गया है। इन दोनों लोगों पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि वर्मा ने कहा, उन्हें निष्कासन की कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि हम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk