अतीक़-अशरफ़ का आज चालीसवां शाइस्ता-ज़ैनब के पहुँचने की ख़बर पर पुलिस सतर्क।

 


स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।


 माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की मौत को गुरुवार को 40 दिन पूरे हो गए। मुस्लिम धर्म में 40वां का विशेष महत्व होता है। शाइस्ता और जैनब अपने शौहर के जनाजे में शामिल नहीं हो पाई थीं। उनकी कब्र पर फूल नहीं चढ़ा पाई थीं।

अपने शौहर के आखिरी दीदार की अधूरी हशरत लिए शाइस्ता परवीन और अशरफ की बीवी जैनब आज चकिया स्थित किब्रिस्तान आ सकती हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। स्थानीय पुलिस को भी सतर्क किया गया है। सादे लिबास में पुलिसकर्मियों के साथ ही साथ एसटीएफ के जवान भी जगह-जगह अलर्ट मोड़ पर हैं।

माफिया अतीक अहमद और अपने देवर के अंतिम दीदार से वंचित शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा के 40वें के दिन आने की आशंका है। बुर्का धारी महिलाओं पर विशेष निगाह रखने को कहा गया।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk