प्रधान संघ अध्यक्ष के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात


बीकापुर,अयोध्या।अयोध्या प्रयागराज हाईवे मार्ग पर थाना पूराकंलदर के निकट अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराई अंदर में बैठे ईंट व्यवासायी दीनानाथ सिंह उम्र लगभग 65 पुत्र स्व0राम अचल सिंह निवासी बबुरिहा कोधा थाना बीकापुर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो बच्चे अंश और सूर्यशी भी घायल हो गई है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा कोधा निवासी दीनानाथ सिंह अपने दो नथनी अंश और सूर्यशी के साथ देर शाम वाहन से गांव से अंगूरी बाग अयोध्या घर पर जा रहे थे जैसे ही थाना पूराकलंदर के वर्कशॉप के पास पहुंचे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे चालक दीनानाथ सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की खबर उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक के 2 पुत्र विशाल सिंह जो वर्तमान में प्रधान और प्रधान संघ बीकापुर के अध्यक्ष दूसरे पुत्र बृजेश कुमार सिंह है। इस दुखद घटना को लेकर प्रधान संघ बीकापुर में शोक की लहर दौड़ गई कई प्रधान घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंच गए। शेरपुर प्रधान सत्य प्रकाश पटेल, राजेश यादव प्रधान दशरथपुर, पातूपुर प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद, पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा आदि लोगों शामिल है।

About The Author

Post Comments

Comments