13 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म के नियत से युवक ने किया छेड़छाड़, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली 13 वर्षीय दलित किशोरी से पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय के एक गांव का युवक द्वारा छेड़खानी करते हुए दुराचार का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग बालिका के पिता ने कुमारगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।
 हालांकि बालिका के पिता की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव बालक ने आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़खानी एससी एसटी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के 13 वर्षीय बालिका शौच के लिए जंगल की ओर जा रही थी उसी बीच पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बालिका से छेड़छाड़ करने लगा चिल्लाने पर जब गांव के लोग दौड़े तो वह मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर मारा पीटा।
 घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे युवक के परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉकरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पीड़िता बालिका के पिता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है कि मेरी बेटी रविवार की शाम लगभग चार बजे जंगल की ओर शौच के लिए जा रही थी, उसी समय पड़ोसी गांव का युवक दुष्कर्म करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगे चिल्लाने  पर जब लोग दौड़े तो वह भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 504, 354 क, 354 ख आईपीसी एवं 7/8 पास्को एक्ट व 3 (2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
प्रभारी निरीक्षक शिव बालक ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments