बीकापुर किसान सेवा सहकारी समिति चुनाव: निर्विरोध चुने गए सभापति सुरेश चंद्र पांडे व उपाध्यक्ष राम विकल वर्मा 

बीकापुर किसान सेवा सहकारी समिति चुनाव: निर्विरोध चुने गए सभापति सुरेश चंद्र पांडे व उपाध्यक्ष राम विकल वर्मा 

स्वतंत्र प्रभात
बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर मुख्यालय पर स्थित बीकापुर किसान सेवा साधन सहकारी समिति के सभापति व उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सभापति पद पर सुरेश चंद्र पांडे और उपाध्यक्ष पद पर राम विकल वर्मा को चुना गया। 18 मार्च को मंडल संचालक सदस्य के पद पर हुए चुनाव में नंदरौली से राम विकल वर्मा, धेनुवांवा कालक प्रसाद तिवारी ,कालिका प्रसाद तिवारी, बनकट छबि लाल, वहीदुद्दीनपुर राधेश्याम, महरुई सिंह पुष्पा देवी, पातूपुर कृष्णा बदन, चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए वही तीन लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए थे जिसमें दोनों माटी से सुरेश चंद पांडे, बीकापुर मजीद, मलेथू कनक सरस्वती पांडे हुए थे।

निर्वाचन अधिकारी कमलेश वर्मा ने बताया 19 मार्च को सभापति व उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाचित दोबारा हुए सभापति सुरेश चंद्र पांडे ने कहा कि समिति किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करती है और आगे भी और भी बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा। निर्वाचित सभापति व उपाध्यक्ष होने के बावजूद उनके समर्थक खुशी से झूम उठे जिसमें दिग्विजय प्रताप सिंह उर्फ को, पूर्व प्रधान राजेश वर्मा, संतोष गौड़,सुनील कुमार मिश्र भाजपा युवा जिलाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजकुमार वर्मा उर्फ रज्जू, राजू सिंह , अरुण कुमार पांडे,विमल कुमार, बजरंगी पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, , दिनेश कुमार मौर्या, अमित कुमार सिंह के अलावा दर्जनों की संख्या में समर्थक शामिल रहे

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel