बालीवाल : बतरौली व छपरा की टीम ने मारी बाजी
सदभावना को बढ़ाती है खेल प्रतियोगिताएं : आरपीएन सिंह
शरीर को स्वस्थ रखने में खेल का कोई जोड़ नही : अरुण चंद
ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात
पड़रौना, कुशीनगर।शनिवार को बॉलीवॉल मैच के रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को खूब छकाया। तालियों की गड़गड़ाहट मैच को और रोमांचक बना रही थी। आयोजन के मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुँवर आरपीएन सिंह ने बॉलीबॉल फेक कर खेल की शुरुआत की। कहा कि खेल से सदभावना का विकास होता है। खिलाड़ियों में भाईचारा स्थापित होता है।

प्रथम मैच के मुख्य अतिथि श्यामा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण चंद ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने में खेल का कोई जोड़ नही है। कहे कि खेल के आयोजन होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता में आजाद क्लब बतरौली बाजार ने श्यामा देवी इंटर कॉलेज को 15/8 और 15/10 से तथा छपरा ने इलाहाबाद को 15/4 व 15/8 से पराजित कर विजयी होने का तमगा हासिल किया।
Read More भागवत फिल्म में देवाशीष ने अभिनेता अरशदवार्सी और जीतेंद्र कुमार के साथ निभाई कांस्टेबल की भूमिका।
मुख्य अतिथि डॉक्टर अमर, समारोह के संरक्षक धर्मेंद्र यादव, अध्यक्ष आफताब आलम, कोषाध्यक्ष लालजी शर्मा, क्रीडाध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, संचालक मंजूर आलम, मुख्य निर्णायक मकसूद आलम, ब्लाक प्रमुख पडरौना, आशुतोष सिंह बहुगुणा, ग्राम प्रधान सहजवलिया देवदत्त सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, शमसेर मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, विशाल राव आदि मौजूद रहे।

Comment List