गणतंत्र दिवस : विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने फहराया तिरंगा झंडा

गणतंत्र दिवस : विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने फहराया तिरंगा झंडा

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोगों को खिलाया लड्डू

ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात
कुशीनगर। जिले के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरार के ग्राम प्रधान सतीश गौतम ने सरकारी अर्धसरकारी विद्यालयों में ध्वज फहराया। वही ग्राम सभा जरार के बांसी झरही छठी स्थान पर स्वीकृत अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान की उपस्थित में ग्राम सभा के सम्मानित सदस्यों की मौजूदगी में श्रीकिशुन यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सबको लड्डू प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।
 
ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा ने फहराया तिरंगा झंडा 
 
IMG-20230126-WA0026
जिले के जटहां बाजार समाज कल्याण शिक्षा निकेतन के प्रबंधक राजीव कुमार यादव के विद्यालय में ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा के द्वारा झंडा रोहण किया गया। ग्राम प्रधान ने कस्बा के सभी सरकारी अर्धसरकारी विद्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराया गया और बच्चों अभिभावकों अध्यापकगणो को लड्डू खिलाकर मन पुलकित किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति आधारित संस्कृति कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने आए अभिभावकों बच्चों की प्रतिभा को देख बधाई देते हुए कला की खूब तारीफ करते रहे।
 
ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल ने किया ध्वजारोहण 
 
IMG-20230126-WA0024
वही विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली के ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस दौरान ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक रामधारी यादव को अंग वस्त्र प्रधान कर सम्मानित किया गया और उपस्थित जनता को लड्डू खिलाकर गणतंत्र दिवस की खुशी मनाया गया। इस क्रम में समस्त विकास खंडों के ग्राम सभा हो या शहर के विद्यालयों सरकारी कार्यालयों प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लहराया गया।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|