अटल बिहारी वाजपेई जी कुशल वक्ता राजनेता व्यक्तित्व के थे – शिव प्रताप शुक्ल

अटल बिहारी वाजपेई जी कुशल वक्ता राजनेता व्यक्तित्व के थे – शिव प्रताप शुक्ल

ऑनलाइन न्यूज डायरी स्वतंत्र प्रभात 

कुशीनगर।अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में नाम नहीं बल्कि राजनीति की एक संस्था है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ऐसे व्यक्ति जिन्हें एक कुशल वक्ता, राजनेता और संसद में उनके हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। जिनके प्रधानमंत्रित्व काल को देश के विकास में स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत के रुप में देखा जाता है। यह बातें अटल जयन्ती पर पडरौना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सुशासन दिवस संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा।

फोटो 02

उन्होंने कहा कि अटल जी भारत में विकास एवं सुशासन का नया अध्याय लिखा और विश्व मंच पर देश को एक नई पहचान दिलाई। वे दूरद्रष्टा ही नहीं एक युगद्रष्टा भी थे। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। 31 मई 1996 को संसद में विश्वास मत के दौरान अटल जी ने कहा था, "सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर ये देश और उसका लोकतंत्र रहना चाहिए।" उनकी यह बात भारतीय लोकतंत्र में हमेशा गूंजती रहेंगी। अटल जी ने अपने सिद्धांतों के लिए अपनी सरकार की कुर्बानी दे दी थी।

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की सख्ती, चारों सर्किलों में चला विशेष चेकिंग अभियान Read More ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की सख्ती, चारों सर्किलों में चला विशेष चेकिंग अभियान

जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि जय जवान जय किसान के बाद इस नारे में जय विज्ञान को जोड़ते हुये, जय जवान- जय किसान-जय विज्ञान का नारा देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने दुनिया के शक्तिशाली देशों के विरोध के बाद भी 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण कर भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था।

कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस Read More कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश की बागडोर संभालने के साथ अटल बिहारी वाजपेई ने देश के विकास का जो नींव रखी वह आज भी नजीर है। अटल जी के शासन काल में कई योजनाएं और ऐसे कदम उठाये गये जो काफी प्रशंसनीय हैं और आज भी उनके द्वारा लिये गये कई निर्णयों पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल जी द्वारा शुरू किए गए तमाम योजनाओं को पूरे शिद्दत आगे बढ़ा रहे हैं।संगोष्ठी को पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,मदन गोविंद राव,दीपलाल भारती, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, किशोर यादव ने भी सम्बोधित किया।संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने किया। इस अवसर पर सुदर्शन पाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल सन्तोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, सीता सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, बाबू नन्दन सिंह, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, सुधीर राव, लल्लन गोंड, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अजय राय, चन्द्रप्रभा पाण्डेय, सभी मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क। Read More स्वतंत्र प्रभात की खबर का बड़ा असर। लालापुर में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का पूरा नेटवर्क।

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel