जादूगर डी के भारत  एवं उनकी टीम द्वारा शाहजहांपुर जेल में जादू कला का प्रदर्शन

जादूगर डी के भारत  एवं उनकी टीम द्वारा शाहजहांपुर जेल में जादू कला का प्रदर्शन

स्वतंत्र प्रभात 

शाहजहांपुर- देश के प्रसिद्ध जादूगर डी के भारत  एवं उनकी टीम द्वारा आज शाहजहांपुर जेल में अधिकारियोंस्टाफ व बंदियों के समक्ष अपनी जादू कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीशजिला मजिस्ट्रेटपुलिस अधीक्षकमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिवजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी प्रसिद्ध जादूगर डीके भारत की कला का लुत्फ उठाया। ज्ञातव्य है कि विगत एक माह से जादूगर डीके भारत के प्रतिदिन 3 शो स्थानीय चित्रा टाकीज में हाउस फुल चल रहे है।

बंदियों के विशेष अनुरोध पर तथा विशेष प्रयास के फलस्वरूप डीके भारत का कार्यक्रम कारागार में लगवाया गया। डीके भारत मूलतः पटना विहार के रहने वाले देश के चुनिन्दा जादूगरों में से एक हैं।कारागार में प्रवेश के समय प्रसिद्ध जादूगर का कारापाल  राजेश कुमार राय द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इसके बाद उनके द्वारा अपनी जादू कला का प्रदर्शन कर सभी को मोहित कर दिया। उनके द्वारा दिखाए गए जादू के कार्यक्रमों में मुख्य रूप से आदमी गायब कर देनाचीजों को गायब कर देना रुपये से कागज व कागज से  रुपया बना देनासिर पर आग जलाकर चाय बनाना आदि आदि शामिल थे।

जादूकला को देखकर माननीय जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्माजिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंहपुलिस अधीक्षक एस आनंदमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एपी गौतम  गौतमसचिव/अपर जिला जजजिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष तिवारी,मुख्य विकास अधिकारी आर के गौतम,अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राम सेवक द्वीवेदी,अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक श्री राशिद खान के द्वारा कार्यक्रम की उच्च स्तरीय गुणवत्ता व स्वस्थ मनोरंजन की प्रशंसा की। कारागार के अधिकारियों व कर्मचारियों व बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जादूगर व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया व अंगवस्त्र व प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|