मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 50 जोड़ें दांपत्य जीवन में बंधे

गायत्री महामंत्र के साथ शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान पंडितों द्वारा 50 जोड़ों का विवाह महादेवा के ऑडिटोरियम में संपन्न कराया गया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 50 जोड़ें दांपत्य जीवन में बंधे

स्वतंत्र प्रभात 
 
कृष्ण कुमार शुक्ल
 
मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली 51 हजार रुपए की धनराशि में 35 हजार रुपए कन्या के खाते में जमा की जाती है, 10 हजार रुपए का अन्य सामान 6 हजार रुपए साज सज्जा में लगाया जाता है
 
 
 
रामनगर बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को महादेवा के ऑडिटोरियम में वैवाहिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
 
 
जिसके मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि फरीद महफूज किदवई विधायक एवं निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि किसी कारणवश
 
 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नहीं शामिल हो सके।शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान पंडितों के द्वारा 50 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें एक जोड़ा किसी कारणवश नहीं पहुंच पाया।
 
 
सर्वविदित है कि मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े को 51 हजार रुपए की योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराया जाता है। जिसमें दस हजार रुपए की ग्रहस्ती का सामान,पैंतीस हजार रुपए कन्या के खाते में जमा कराया जाता है।
 
 
और 6 हजार रुपए प्रति जोड़ें की साज सज्जा सामग्री पर आता है। मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत कन्या को प्रदान गृहस्ती की सामग्री में एक कुकर 5 लीटर, 1 जोड़ी पायल ,2 जोड़ी बिछुआ चांदी की ,एक टोपी, 6 थाली 12 कटोरी 6 गिलास 12 चम्मच एक परात छे प्लेट हाफ छह प्लेट क्वार्टर।
 
 
इसके साथ ही श्रंगार बक्सर सामग्री कैशरोल ब्रांडेड सहित साड़ी ब्लाउज पेटीकोट  वस्त्र ट्राली बैग डबल बेड शीट सहित अन्य सामग्री सार्टिफिकेट के साथ प्रदान की जाती है।50 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न कराया गया
 
 
जिसमें से रामनगर तहसील के 15 जोड़े, तहसील सिरौलीगौसपुर के 22 जोड़े, विकासखंड सूरतगंज के 13 जोड़े सहित 50 वर वधू वैवाहिक दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र गायत्री महामंत्र के
 
 
साथ विवाह संपन्न कराया।जिसमें एक कुंड पर तीन जोड़ें बैठकर हवन पूजन इत्यादि कर विवाह संपन्न किया गया। गायत्री परिवार की टोली से दिनेश चंद्र बाजपेई योगेंद्र मौर्या डॉ राम शंकर सोनी रमेश चंद्र मौर्या डॉक्टर विश्राम यादव
 
 
 
हरिशंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न कराया।वैवाहिक कार्यक्रम में हजारों लोगों की संख्या रही। विवाह संपन्न कराने के बाद भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था की गई।
 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपस्थित रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार तिवारी विकास खंड अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी एडीओ पंचायत राम आसरे समाज कल्याण विभाग रूबी सिंह सूरतगंज ब्लाक प्रमुख लकी सिंह
 
 
सिरौलीगौसपुर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा खंड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर जितेंद्र कुमार सत्य प्रकाश वर्मा एडीओ समाज कल्याण सहित कई अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel