कोहबर से दुल्हन बोली मैं ससुराल नही जाऊंगी बैरंग लौट गई बारात 

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ से तमकुहीराज के डुभा गांव में गई थी बारात

कोहबर से दुल्हन बोली मैं ससुराल नही जाऊंगी बैरंग लौट गई बारात 

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मान गए बाराती

स्वतंत्र प्रभात 

 कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज में आश्चर्चकित करने वाला मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में बन गया चर्चा का विषय।जी हां तमकुहीराज क्षेत्र से निकल कर आ रही खबर के अनुसार डूभा गांव के टोला निचलापुर में लव स्टोरी के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया, शादी के मंडप में सात फेरे लेने के बाद विदाई के क्षण दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ शब्दों में इग्नोर कर दी। इस बात को लेकर वर वधू पक्षों में जमकर विवाद शुरू हो गया। अंततः हंगामा के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए बारात लेकर निराश होकर वापस गांव लौट गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

आइए जानते है क्या हैं पूरा मामला

विशुनपुरा थाने के गांव चाफ से गाजे-बाजे के साथ बारात तमकुहीराज के डूभा के टोला निचलापुर में पहुंची और सभी बाराती ढ़ोल ताशा पर नाचते जश्न मनाते बारात दुल्हन के दरवाजे पर दस्तक दी दुल्हन पक्ष द्वारा बारातियों की खूब खातिरदारी की गई वही मांगलिक कार्यक्रम और शादी का आनंद बाराती ले रहे थे। जलपान करने के बाद जनवाशा की रस्म अदायगी हंसी खुशी से हुई, शादी रस्म अदायगी भी धूमधाम से मंडप में संपन्न हुई। जब दुल्हन की विदाई की समय आई तो अचानक दुल्हन बोली कत्तई मैं ससुराल नही जाऊंगी दुल्हन की जिद्द की बाते सुनकर घराती बाराती पशोपेश में फस कर दंग हो गए।

दुल्हन के ससुराल जाने से इंकार करने पर खुलासा हुआ कि दुल्हन अपने बुआ के लड़का से प्रेम करती थी इस प्रेम प्रसंग को सुनकर वर वधू पक्ष के पैर तले जमीन खिसक गए अब होगा क्या ..! फिर क्या था घराती और बारातियों में वाद-विवाद बढ़ गया, मामले में सलटने के लिए गांव के संभ्रांत लोग और ग्राम प्रधान आए और मिल जुलकर पंचायत की। इसके बाद वर पक्ष अपना सारा सामान वापस लेकर बिन दुल्हन वापस लौट गया। वहीं लड़की के घर वालों ने लड़की के जीद पर लड़की की बुआ यानी प्रेमी के घर उसे ले जाकर पहुंचा दिया। खास बात ये है कि दुल्हन का प्रेमी भी घर छोड़कर फरार हो गया था, फिलहाल प्रेमी के परिवारजनों द्वारा प्रेमी की खोजबीन शुरू कर दिया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel