प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी समझ रहे संविधान की गरिमा और उसका महत्व
स्नेहिल पांडेय ने बच्चों को यह बताया कि हम सभी को राजनैतिक, आर्थिक एवं
On
स्वतंत्र प्रभात
नवाबगंज/उन्नाव।कस्बे में सोहरामऊ कंपोजिट विद्यालय, में शिक्षिका स्नेहिल पांडेय द्वारा हमेशा की तरह गतिविधियों की श्रंखला में संविधान दिवस को भी आज छोटे-छोटे बच्चों के बीच में मनाया गया।
जिन्हें आसान शब्दों में जानकारी दी गई, कि संविधान क्या होता है और संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का क्या महत्व है। 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष की तरह उन्होंने संविधान दिवस पर बच्चों के स्पीच तैयार कराई।
और छोटे-छोटे टुकड़ों में तैयार किए गए भाषण को बच्चों से प्रस्तुतीकरण भी करवाया। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न हैण्डल द्वारा भी इसे और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालयों के
छात्र किसी भी विषय में पीछे नहीं हैं। और अपने संविधान तथा अपने सामाजिक अधिकारों एवं बराबरी के दर्जे की बात को समझने का जज्बा रखते हैं।
सामाजिक न्याय का अधिकार है। एवं संविधान की सुरक्षा हेतु प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संविधान के सम्मान की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान के लेखन ,निर्माण और महत्व के बारे में भी छात्रों को बताया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List