समाज के उत्थान और तरक्की के लिए चलाया जा रहा विभिन्न योजना और कार्यक्रम:- मिथिलेश त्रिपाठी

समाज के उत्थान और तरक्की के लिए चलाया जा रहा विभिन्न योजना और कार्यक्रम:- मिथिलेश त्रिपाठी

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।भाजपा अपने सांगठनिक संरचना और कार्यकर्ताओं के पराक्रम के बल पर सभी प्रकार की चुनौतियों को स्वीकार कर विजय प्राप्त करती है।भाजपा केवल एक राजनैतिक दल ही नहीं है वह एक विचार धारा है। उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने  अकबरपुर नगर निकाय की गौसपुर, कृष्णा नगर और रावी बहाउद्दीनपुर वार्ड के वार्ड और बूथ चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।


डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जनपद की नगर निकायों के साथ ही प्रदेश की अधिसंख्य नगर निकायों ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा देश से गरीबी समाप्त करने में जुटी है।केंद्र सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार समाज के उत्थान और तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 113 नए नगर निकायों का गठन कर उसको विकसित करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा रही है।निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने अमरौला,मीरानपुर और शिव बाबा वार्ड की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार में शहरी क्षेत्रों के विकास और जनता की कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।

प्रदेश सरकार का मानना है कि सभी प्रदेश वासियों के पास अपना पक्का मकान और आजीविका का साधन सुलभ हो। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने नगर की इंद्रलोक वार्ड की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी समर को जीतने की सभी बिंदुओं पर तत्परता से कार्य करने का आवाहन किया।कहा कि भाजपा ही देश की प्रगति को उच्च शिखर पर ले जाने में सक्षम है।विश्व पटल पर भाजपा ने ही देश को नईं पहचान दी है।उन्होंने कहा कि शहर और गांव की दिशा और दशा भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने बदला है।

जिला मंत्री पंकज वर्मा ने सदरपुर,शहजादपुर और पटेल नगर वार्ड की बैठक में चुनावी तैयारी का जायजा ले कर चुनावी कार्य पूरा कराया। नगर निकाय चुनाव संयोजक जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि शनिवार तक नगर की 22 वार्डों में बैठक संपन्न हो चुकी है।


उपरोक्त बैठकों में मुख्य रूप से लालजी मिश्र,कमलेश मौर्य,रवींद्र वर्मा, शिव पूजन राजभर,डॉ रजनीश सिंह,बाबा राम अजोर दास,हरीश शुक्ल,अनिरुद्ध पाण्डेय,अरविंद सिंह डिंपू, श्याम जी पाल, दीपक तिवारी, डॉ सन्त राम पाण्डेय, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज मौर्य, आदित्य दुबे छोटू, डॉ संतोष कुमार सिंह, सुनील राजभर, बजरंगी पाठक, नवनीत मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel