कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकालकर मनाया स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकालकर मनाया स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकालकर मनाया स्थापना दिवस


रिपोर्ट/सुदर्शन त्रिपाठी 
सहजनवा गोरखपुर-

भाजपा के 42वां स्थापना दिवस पर सहजनवा में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गयी। तथा एक मैरेज हाल में भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया गया।  इसके अलावा हरपुर में भी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में प्रभारफेरी निकली गयी। पाली ब्लाक के घघसरा में ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकली गयी। तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीपप्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया।

भाजपा इकाई मंडल पिपरौली के कार्यकर्ताओं ने  बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस  मनाया।पिपरौली बाजार पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण  कर किया गया।इसके पहले ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने  ध्वजारोहण किया।पिपरौली बाजार में प्रभात फेरी भी  निकाली गयी।

ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने  कहा कि कार्यकर्ताओं की समर्पण का ही नतीजा है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रभातफेरी कार्यालय से शुरू होकर के क्षेत्र भ्रमण करने के बाद पुनः वापस कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की। 

 इस दौरान जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल,डा0 आरडी सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह,ब्रम्हांन्द शुक्ल,नरेंद्र शुक्ल,संजय सिंह,मनोज सिंह,शिवचरन अंशु त्रिपाठी,श्याम बिहारी,रविन्द्र तिवारी प्रभाकर दुबे, जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी, धर्मराज गौड़,चंदन सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, परमात्मा सिंह, रवि प्रताप सिंह,आकाश गुप्ता, संजय सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel