गठवन्धन सफल होने पर मछुआरों ने डॉ संजय कुमार निषाद जी को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की

उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में कई दशकों बाद लगातार दो बार सरकार बनाने का भाजपा को अवसर मिला

स्वतंत्र प्रभात-

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित जनपद जालौन में भाजपा और निषाद पार्टी गठवन्धन को प्रचंड बहुमत मिलने पर निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद सहित निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया गठवन्धन में प्रचंड बहुमत मिलने से मछुआरों में खुसी की लहर दौड़ी काफी समय बाद गठवन्धन के कारण दुबारा योगी आदित्यनाथ जी को पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनाकर जनता ने इतिहास रचा विरोधियों के सूफड़े साफ हो गए

भाजपा और निषाद पार्टी गठवन्धन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उप मुख्यमंत्री बनाने की मछुआरों ने भाजपा से लगाई उम्मीद जश्न के दौरान निषाद पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष मनोजकुमार निषाद जिला जालौन ने बताया कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा और निषाद पार्टी गठवन्धन में सबका साथ और सबका विकास के तहत मोदी जी योगी जी और निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद जी की कड़ी मेहनत से एक बार फिर प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर विधानसभा में भेज कर योगी जी की सरकार में आस्था ब्यक्त की है

उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में कई दशकों बाद लगातार दो बार सरकार बनाने का भाजपा को अवसर मिला जिसके कारण मछुआरों के सम्मान के लिए मछुवारों ने निषाद पार्टी अध्यक्ष जी को उप मुख्यमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास के नारों को साकार करने के लिए भाजपा से उम्मीद लगाई है  साथ ही मनोजकुमार निषाद व निषाद पार्टी जालौन की टीम ने सभी जिला क्षेत्र व नगर वासियों को होली की  हार्दिक बधाई शुभकामनाये दी।

About The Author: Swatantra Prabhat