हैदरगढ़ (बाराबंकी)।
जनता के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हैदरगढ़ में फिर से कमल खिलेगा क्योंकि भाजपा में कार्यकर्ता त्याग और परिश्रम के लिए जाने जाते हैं इसी के बलबूते भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत चुनाव जीतकर हैदरगढ़ का चहुमुंखी विकास कर एक नया अध्याय लिखेंगे।
यही नहीं उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है प्रदेश का जनाधार भाजपा के साथ है। उक्त बातें भाजपा मंडल सुबेहा राम सागर मोर्य ने व्यक्त की।
मंडल अध्यक्ष श्री मोर्य ने कहा कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की है वह वाकई काबिले तारीफ है यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की इबारत लिखी है सूबे को दंगा मुक्त रखने के साथ प्रदेश से गुंडा मफियाओं को के राज को समाप्त करते हुए कानून का राज स्थापित किया है। 2017 में यूपी इकोनामी के मामले में पांचवे नंबर पर था अब उत्तर प्रदेश देश में अर्थव्यवस्था के मामले में दूसरे नम्बर पर पहुंच गया है जो यूपी के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
पहली बार किसन सम्मान निधि का लाभ देकर किसानों को मोदी व योगी सरकार ने आर्थिक रूप से उन्हें मजबूत बनाया है कोरोना संकट काल में गरीबों को फ्री राशन देकर योगी सरकार उनके लिए मददगार साबित हुई है भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर भाजपा सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग का बिना भेदभाव के साथ विकास हुआ है भाजपा सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट है पहले चार चरणों में संपन्न हुए मतदान में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है, तांकि आगे चलकर उत्तर प्रदेश सशक्त प्रदेश बन सकें।