सपाइयों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन बांटे फल

सपाइयों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन बांटे फल

शुक्लागंज-उन्नाव।स्वतंत्र प्रभात आसिम अली:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर नगर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनका जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही रश्मिलोक में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने केक काटा।सपा नगर कार्यालय में सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष उमालाल यादव ने गरीबों को फल वितरित


शुक्लागंज-उन्नाव।स्वतंत्र प्रभात आसिम अली:-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर नगर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनका जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही रश्मिलोक में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने केक काटा।सपा नगर कार्यालय में सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष उमालाल यादव ने गरीबों को फल वितरित किये। जिसके बाद कार्यकर्ताओं व आने जाने वाले राहगीरों को लड्डू बांटे। वीरेन्द्र शुक्ला ने कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की सरकार में चैमुखी विकास हुआ था। भाजपा सरकार में क्राइम की घटनाएं बढ़ गई हैं और विकास कार्य ठप हैं।

इस मौके पर राजन कनौजिया, सुनील यादव, अनिल सिंह, इकबाल, रज्जब, राज गुप्ता, राजू यादव, लल्लन, दीपू, अमन, राज, पीयूष आदि सपाई मौजूद रहे। वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष (मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) के अंकित यादव के नेतृत्व में शुक्लागंज कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी साथियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामनारायण यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश निषाद, बल्लू पांडेय, वीरेंद्र दीक्षित, अखिलेश निषाद, शरद यादव, सोमिल यादव, विनोद यादव (जितेंद्र), मोहित यादव, छोटू सोनवानी, ठाकुर तनुज सिंह, राम गौतम, विवेक यादव, राजू यादव, शत्रुघन सिंह उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel