क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भारत से हारा न्यूजीलैंड

क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भारत से हारा न्यूजीलैंड

स्वतंत्र प्रभात – खबर के मुताबिक शुक्रवार को विराट ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड पर 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की और अगले ही दिन महिला हॉकी टीम ने कीवियों को 4-0 से मात दी। इसके अलावा शुक्रवार को ही ब्लोमफोंटेन में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया। भारतीय महिला

स्वतंत्र प्रभात –

खबर के मुताबिक शुक्रवार को विराट ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड पर 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की और अगले ही दिन महिला हॉकी टीम ने कीवियों को 4-0 से मात दी। इसके अलावा शुक्रवार को ही ब्लोमफोंटेन में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के दो गोल की मदद से टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी रामपाल के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किए। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने-सामने होगी।

इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वार्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel