मंडलायुक्त को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई ​​​​​​​

मंडलायुक्त को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई ​​​​​​​

-मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त


महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह

मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह के 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आज 
 कलेक्ट्रेट सभागार में उन्हें जनपद के जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान  तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भावभीनी विदाई  दी।

         विदाई कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह  सेंगर ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह बहुत ही सहज व सरल स्वभाव के कारण बहुत कम समय में जनता से जुड़कर उनके दिल एवं उनके विश्वास को जीत कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार की योजनाओं का धरातल पर बेहतर रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वयन कराया है तथा इसके साथ ही उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके 
निस्तारण करने का जो कार्य किया है वह बहुत ही महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य रहा है जिसकी उन्होंने प्रशंसा भी की।

       जिलाधिकारी मनोज कुमार  ने कहा कि मंडलायुक्त ने अपने कार्यकाल में जनता से सीधे जुड़ाव रखते हुए मानव सेवा व कल्याण के लिए जो कार्य करने का नजरिया हम लोगों के लिए प्रस्तुत किया है वह अनुकरणीय एवं हम सभी लोगों को प्रेरणा प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक सरकारी सेवा का हिस्सा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडलायुक्त सेवानिवृत्ति होने के बाद अपने सरकारी कार्यों से अवमुक्त होकर अपने परिवार तथा जनहित के कार्यों में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते हुए हम लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने उनके व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की कामना की।

        कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर हरिचरण सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय को ग्राम स्तर पर संचालित कराने, तिरंगा लाइट लगाए जाने की व्यवस्था तथा ग्राम चौपालों का ग्रामों में आयोजन एवं रात्रि विश्राम तथा उनके समस्याओं का निराकरण करने, मॉडल बूथों को निर्वाचन के दौरान बनाए जाने, कोविड-19 एवं पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा क्लस्टर में पोस्टिंग की व्यवस्था के साथ दस्तक अभियान के अंतर्गत
महत्वपूर्ण स्वास्थ संबंधी कार्यों को पूर्ण कराये जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर अधिकारियों का मार्ग निर्देशन किया है।

        इस अवसर पर मंडलायुक्त  दिनेश कुमार ने भावुक होकर संबोधित करते हुए कहा कि महोबा से उनका व उनके परिवार का शुरू से ही बेहद लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि महोबा जनपद प्रदेश का सबसे बेहतर, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2021 को उन्होंने पंचायत सचिवालय को बनाने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल के पद पर डेढ़ साल के कार्यकाल में 1139 मुकदमों का निस्तारण उनके द्वारा किया गया तथा 48 मनरेगा पार्क बनाए गए हैं।
उन्होंने जनपद में सिंचाई का बेहतर प्रबंधन करने हेतु बरसात का पानी एकत्र कर सिंचाई हेतु बड़ी योजना तैयार करने तथा पर्यटन के रूप में महोबा को एक पर्यटन का हब बनाये जाने हेतु चरखारी के तालाबों, महोबा के कीरत सागर एवं मदन सागर आदि स्थानों को सम्मिलित करते हुए बनाए जाने का सुझाव दिया, जिससे कि जनपद का पर्यटकों के आवागमन से राजस्व एवं विकास होगा तथा लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर कार्यों को करने का सुझाव दे भी दिया।
     इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं उनकी धर्मपत्नी विजया सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्मृति चिन्ह व साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

     इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिलासा सौरभ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सांसद प्रतिनिधि सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नमामि गंगे सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel