पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही को पुलिस ने बालाजी से किया गिरफ्तार
On
पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही को पुलिस ने बालाजी से किया गिरफ्तार
पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने पत्नी और बच्चे के साथ बालाजी दर्शन करने गए थे
अंबेडकर नगर। कटेहरी पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही को दर्शन करने गए राजस्थान के बालाजी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है चुनाव नजदीक होने के चलते अजय सिंह सिपाही व उनके कार्यकर्ता लगातार चुनाव की तैयारी में जुट गए थे।भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन के बाद कटेहरी विधानसभा से अजय सिंह सिपाही का टिकट मिलना लगभग तय हो माना जा रहा था। जिसके चलते अन्य प्रत्याशियों में बौखलाहट पैदा हो गई थी। अजय सिपाही की गिरफ्तारी राजनीति के दबाव के चलते देखी जा सकती है।
अजय सिंह सिपाही के खिलाफ इसके पूर्व में भी राजनीति के षड्यंत्र रचा जा चुका है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महरुआ पुलिस गिरफ्तारी के बाद अजय सिंह सिपाही को अलग दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन्हें लखनऊ लेकर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है जनपद अंबेडकर नगर लाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। लेकिन पुलिस किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List