भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण- मुन्ना सिंह

भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण- मुन्ना सिंह

चौपाल में पूर्व विधायक ने कहा कि मंहगाई की मार किसानो की कमर तोड़ रही है। 


स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर टोला कोहड़वल मे रविवार को पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में पूर्व विधायक ने कहा कि मंहगाई की मार किसानो की कमर तोड़ रही है। 

लोगों को सतर्क करते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि अभी भी समय है सत्ता परिवर्तन कर आने वाले 2022 मे जुमलेबाजों को सत्ता से हटाकर गरीबों के दुख दर्द के सच्चे हितैषी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः यूपी का सीएम बनाए। सपा सरकार किसानो को मंहगाई की मार से निजात दिलाएगा।

इस मौके पर वीरेंद्र भारती, रियाज, बबलू, जितेन्द्र यादव, जगदीश यादव, सतीश कुमार सिंह, रविन्द्र उर्फ राजा, अरूण, राजू साहनी, सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel