पुलिस की निगरानी मे सम्पन्न हुआ बारावफात पर्व

पुलिस की निगरानी मे सम्पन्न हुआ बारावफात पर्व

इसके चलते इसे हजरत मोहम्मद साहब के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।


 स्वतंत्र प्रभात 
 


बाबागंज बहराइच। रुपएडीहा थाना क्षेत्र मे बारावफात पर्व शांति व्यवस्था मे हुआ सम्पन्न। पुलिस-प्रशासन की देख रेख व निगरानी मे शांतिपूर्व माहौल मे लोगो ने लगे लगाकर मनाया त्यौहार। थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों का प्रशासन की रही विशेष नजर। 

बताते चले ईद-मिलादुन्नवी/बारावफात सुन्नी मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। सुन्नी मुसलमानों की मान्यता के अनुसार हजरत मोहम्मद साहब की मृत्यु 12वीं रबी-उल-अव्वल तिथि के दिन हुई थी। इसके चलते इसे हजरत मोहम्मद साहब के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 कोविड -19 गाइडलाइन के चलते ईद-मिलादुन्नवी/बारावफात पर्व के दौरान गैर परम्परागत जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहा। सुजौली, बनकुरी, बसभरिया मकनपुर मे प्रशासन के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत मनाया गया त्यौहार।

 वही हर परिस्थिति से निपटने के लिए चौकी इंचार्ज बाबागंज सुभाष यादव व उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह सहित आरक्षी उमेश चौधरी, श्याम विहारी, मो.आसिफ, रमेश कुमार, रविंद्र कुमार गोविन्द यादव सहित दर्जनों पुलिस बल बाबाकुट्टी पर मौजूद रहा।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel