जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

साथ ही पार्टी के लिए तन मन व लगन से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।  


स्वतंत्र प्रभात 


उन्नाव आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती रावत पहुंचे। बैठक में मुख्य अतिथि रामचंद्र कनौजिया ने वहां मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। साथ ही पार्टी के लिए तन मन व लगन से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।  

वहीं विशिष्ट अतिथि भगवती प्रसाद ने बैठक में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां समझाई एवं पार्टी में जुड़कर उसकी नीतियों को जन जन तक पहुचाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश भर में अमन व शांति लाना चाहते हैं। जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। भारतीय जनता पार्टी में गरीबो को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

 सरकार सभी वर्ग को समान दर्जा देकर उनको बढ़ावा दे रही है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक का संयोजन प्रमोद पासी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अजय सिंह कोरी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंक आर्य प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

 धर्मेंद्र सोनकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर रतन चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा विमला कुरील भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय गौतम जिला उपाध्यक्ष  प्रदीप कोरी जिला महामंत्री प्रमोद पासी क्षेत्रीय मंत्री दिलीप लश्करी दिनेश गौतम सभासद राकेश रावत दीपक रावत प्रधान अरुण रावत आदर्श गौतम मोनू रावत जिला पंचायत सदस्य फूलचन्द्र रावत समेत कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel