सत्य,अहिंसा का मार्ग ही आपसी भाईचारे का मार्ग है-पुनीत पालीवाल

सत्य,अहिंसा का मार्ग ही आपसी भाईचारे का मार्ग है-पुनीत पालीवाल

सभी को गाँधी के बताये रास्ते पर ही चलना चाहिए।


स्वतंत्र प्रभात 
 

हमीरपुर-


शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152 वी जयन्ती के अवसर पर मुख्यालय स्थित गाँधी पार्क में कांग्रेसियों ने गाँधी प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुनीत पालीवाल ने महात्मा गांधी के विचारों पर सक्षिप्त में विचार रखे कहा की सत्य, शन्ति अहिंसा का मार्ग ही आपसी भाईचारे का मार्ग है.जबकि झूठ, हिंसा का जनक है हम सभी को गाँधी के बताये रास्ते पर ही चलना चाहिए।

जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जयंती भारत में ही नहीं सम्पूर्ण दुनिया में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत में उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है।कांग्रेस नेता दीपक चक्रवर्ती (एड0) ने गाँधी के अनमोल विचारों के बारे में बताया- कहा व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वहीं बन जाता है। तथा कर्म प्राथमिकता को करता है।


 महात्मा गाँधी व्यवचारिक व आत्मिक शुद्धता पर बहुत जोर देते थे। आज हमे गांधी के बताये रास्ते में चलने की जरूरत है। देश के लिए किया देश सब कुछ त्याग जिसने, देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने, पहन काढ चप्पल आया।


 इक महात्मा जो बन गया इस भारत की आत्मा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुनीत घालीवाल, देवेन्द्र मोहन चौबे, नीलम निषाद, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, हिमान्शु सैनी, दीपक चक्रवर्ती रामदत्त पाठक, कौशल महाराज, नन्द किशोर चक्रवर्ती सचेन्द्र सिंह (रज्जु), शिवम राजपुत, प्रमोद द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel