
होमगार्ड कमांडर के आकस्मिक निधन पर विभाग में शोक की लहर
On
सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया।
स्वतंत्र प्रभात
महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली के गोसाई टोला निवासी इन्द्रकमल दूबे उम्र 56 वर्ष होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर पद पर नौतनवा थाने मे तैनात थे। सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया।
होमगार्ड कमाण्डर की मौत की खबर सुनकर परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पडा तथा गांव मे मातम का माहौल छा गया तो वहीं विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिवार को सांत्वना देने के लिए विभाग और उनके चहेतों का तांता लगा रहा।
मृतक इन्द्रकमल दूबे के बड़े सुपुत्र दीपक दूबे ने बताया कि करीब दो माह से वह बीमार चल रहे थे।सोमवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया है। आज सुबह 9 बजे मिश्रवलिया रोहिन नदी के घाट उनका अंतिम संस्कार होगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List