चोरी की नीयत से आए दोनों युवक पकड़े गए ​​​​​​​

चोरी की नीयत से आए दोनों युवक पकड़े गए ​​​​​​​

उससे पहले भी 9 सितंबर को राम रतन उर्फ पप्पू पुत्र सीता राम के घर लाखों की चोरी हुई थी 


स्वतंत्र प्रभात

उन्नाव बता दें कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सालेपुर खलील नगर के मजरे हाजी खेड़ा निवासी महेश पुत्र महादेव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि देर रात रोहित पुत्र मटरू व मिथलेश पुत्र अज्ञात निवासी अतहा ने घर चोरी के लिए निशाना बनाया। युवकों ने मोहल्ला के विधुत पोल में लगे एलईडी बल्ब कुछ तोड़ दिया। और कुछ निकाल लिया था। आरोपियों ने छप्पर से सटी छत पर चढ़ रहे थे। उसी समय पड़ोस की ही एक किशोरी लघु शंका के लिए उठी थी।

उसने देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुन गांव के सैकड़ो लोग आ गए, ग्रामीणों ने दोनो युवकों को डायल 112  पर पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली लेकर चली गई। युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनो युवकों को भागने के डर से ग्रामीणों ने कपड़ा से हाथ बांध दिया। उससे पहले भी 9 सितंबर को राम रतन उर्फ पप्पू पुत्र सीता राम के घर लाखों की चोरी हुई थी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|