सीताराम को फतेहपुर सीकरी की जिम्मेदारी

टूण्डला के चार भाजपा नेताओं को मिली विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी, आरजे सिटी प्लाजा में हुआ स्वागत-सम्मान

टूण्डला के चार भाजपा नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर आरजे सिटी प्लाजा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष आजाद जैन के नेतृत्व में दीपक चौधरी, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृन्दावन गुप्ता और सीताराम को फूलमालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर