माता बैठक में गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी गई स्वस्थ्य सम्बंधित जानकारी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

Swatantra Prabhat News


महराजगंज। 

नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शीशगढ़ मे मंगलवार को आशा कार्यकत्रियों ने माता बैठक कर गर्भवती महिला व धात्री माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्त्रियों ने धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने के विषय में जानकारी दी।

उपरोक्त ग्राम पंचायत की आशा कार्यकत्री वंदना द्वारा गांव की गर्भवती महिला व धात्री माताओं के साथ एक बैठक किया गया। बैठक के माध्यम से बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्तनपान, तथा उन्हें ऊपरी आहार तथा साफ सफाई रखने सहित अन्य तमाम जानकारी शिशुओं के माताओं को दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, एनेमिया का जांच कराने तथा आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम का नियमित सेवन करने सहित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।

बैठक के दौरान आशा कार्यकत्री वंदना ने बताया कि जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक शिशुओं को स्तनपान करना सीखने में समय लगता है, ऐसे में हो सकता है कि कम अंतराल पर दूध पिलाना पड़े लेकिन धीरे-धीरे तीन-चार घंटे का एक चक्र बन जाता है और रात को भी मां को कम से कम बच्चे को दो बार दूध पिलाना आवाश्यक है।

अमेठी में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान Read More अमेठी में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान

उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चे की जरूरत के अनुसार मां को दूध नहीं होता है तो मां को सबसे पहले खान-पान में पोषक पदार्थों की मात्रा बढ़ानी चाहिए तथा उन्हें ज्यादा पानी पीना चाहिए और तनाव नहीं लेना चाहिए, इससे मां को ज्यादा दूध बनेगा। उन्होंने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह लिए फॉर्मूला मिल्क शिशुओं को न दें।

बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग अनपरा में विद्युत कर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Read More बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग अनपरा में विद्युत कर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस मौके पर अधिक संख्या में ग्राम पंचायत की गर्भवती व धात्री महिलाएं मौजूद रहीं।

अंबेडकर जयंती पर  चाका में  निकाली भव्य बाइक रैली Read More अंबेडकर जयंती पर  चाका में  निकाली भव्य बाइक रैली

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें