प्रियंका गांधी कस्बा मसौली में एक चुनावी जनसभा को करेंगी सम्बोधित
मसौली बाराबंकी। परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू की यादों को ताजा करने के लिए 24 फरवरी को परपौत्री प्रियंका गांधी कस्बा मसौली में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगी।
मसौली बाराबंकी। परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू की यादों को ताजा करने के लिए 24 फरवरी को परपौत्री प्रियंका गांधी कस्बा मसौली में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगी। प्रियंका गांधी के कस्बा मसौली आने की जानकारी पर कस्बावासी काफी उत्साहित हैं और जिनके परदादा ने कस्बा मसौली में प्रधानमंत्री रहते हुए सपना संजोया था उनकी परपौत्री की झलक देखने के लिए लोगो मे उल्लास है।
रफी साहब की याद में ग्राम पंचायत मसौली को ब्लाक मुख्यालय का दर्जा दिया गया इसके अलावा रफी साहब की स्मृति में रफीनगर रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप, बिजली उपकेंद्र, महिला अस्पताल, पोस्ट आफिस सहित कई शैक्षिक संस्थाएं संचालित है। इसके अलावा तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रफी ट्रस्ट की भी स्थापना की थी।
【 संगमरमर का बनवाया था स्मारक】
रफी साहब की स्मृति को संजोय रखने के लिए जिस जगह पर उन्हें सुपर्दे ख़ाक किया गया था उसी स्थल गुलाबी संगमरमर की भव्य मजार एव चारो ओर फव्वारे लगाये गये थे जो वर्तमान समय में देखरेख के अभाव में टूटफूट शुरू हो गयी है।
【 गवर्नर मोतीलाल वोरा ने दिया था विशेष पैकेज】
वर्ष 1997 में रफ़ी साहब की जयन्ती पर कस्बा मसौली आये तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने स्वर्गीय रफी अहमद किदवई की जन्मशती पर केंद्र सरकार की पहल पर एक विशेष पैकेज दिया। जिससे कस्बा मसौली का सर्वागीण विकास हो। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपयों की योजनाएं प्रस्तावित हुई। कुछ कार्य हुआ लेकिन वे योजनाएं परवान न चढ़ सकीं।
【 प्रियंका गांधी की झलक पाने के लिए उत्साहित है मसौली 】
आगामी 24 फरवरी को कस्बा मसौली में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए नेहरू गांधी परिवार से आ रही प्रियंका गांधी को एक झलक देखने के लिए मसौलीवासी काफी उत्साहित है। और यह पहला मौका होगा जो 77 वर्ष बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू की यादें ताजा होगी।
°【 सफाई कार्य शुरू】
काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चालू हो गयी है जनसभा स्थल एव हैलीपेड की जगह पर सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

Comment List