सीएम योगी आदित्यनाथ कुर्सी क्षेत्र में भरेंगे 22 फ़रवरी को चुनावी हुंकार
फतेहपुर/बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना मिलते ही कुर्सी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों कोमुख्यमंत्री आगमन से बहुत उम्मीदें हैं।
फतेहपुर/बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना मिलते ही कुर्सी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों को मुख्यमंत्री आगमन से बहुत उम्मीदें हैं। कुर्सी क्षेत्र की जनता का मानना है, प्रदेश के मुखिया जब हमारे क्षेत्र में आएंगे यहां पर कोई न कोई सौगातदेकर जरूर जाएंगे,आगामी 22 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुर्सी विधानसभा मे प्रस्तावित आगमन को लेकर क्षेत्रीय विधायकसमेंत भाजपा नेताओं ने तैयारियां व बैठको का दौर शुरु कर दिया है।
मालूम हो प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की चर्चा तो लगभग एक सप्ताह पहले से है. मगर निर्धारित कार्यक्रम नहीं आने सेजिला प्रशासन के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं भाजपा प्रत्याशी असमंजस में थे। मगर जैसे ही मुख्यमंत्री का कुर्सी क्षेत्र में कार्यक्रमनिर्धारित हुआ. तो क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। स्थानीय भाजपा प्रत्याशी व भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर जनता की भीड जुटाने के लिये क्षेत्र के गांव गांव में युद्धस्तर परप्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगामी 22 फरवरी दिन मंगलवार को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा कुर्सी केगौरा सैलक (बेलहरा) में आगमन सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री यहां पर विधायक प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा के समर्थन में जनसभा को भीसंबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विधायक साकेन्द्र प्रताप की अगुवाई मे क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरुकर दी है। विधायक ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवो का दौरा कर चुनावी तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से बैठक की। और कार्यक्रम को सफलबनाने के लिए कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा की गई।
Comment List