खेत की रखवाली करने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खेत में मिला शव

खेत की रखवाली करने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खेत में मिला शव

पूरा मामला जनपद बाराबंकी केअसंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल गांव के बाहर खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह इस का शव खेत के पास मिला


बाराबंकी । पूरा मामला जनपद बाराबंकी केअसंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल गांव के बाहर खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह इस का शव खेत के पास मिला। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामलेकी जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के गांव पूरे सुखलाल निवासी राजेश यादव (35) पुत्र रामसुख यादव बुधवार की रात खाना खाने के बाद मवेशियों से फसलकी रखवाली के लिए खेत गया था। गुरुवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए खेत पहुंचे। यहां राजेश का शवपड़ा हुआ था। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी वसीओ ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ग्रामीणों को आशंकाहै कि बीती रात ठंड काफी तेज थी, ठंड लगने से ही राजेश की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024