अनी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी सहित तीन पर लगा गैंगस्टर

अनी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी सहित तीन पर लगा गैंगस्टर

कुमारगंज पुलिस ने कंपनी के एमडी और दो डायरेक्टरों के विरुद्ध दर्ज किया गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा चिटफंड सोसाइटी से रजिस्टर्ड अनी ग्रुप आफ कंपनीज के एमडी सहित तीन धोखेबाज आरोपियों के विरुद्ध कुमारगंजपुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही कर दी है।


कुमारगंज [अयोध्या]। चिटफंड सोसाइटी से रजिस्टर्ड अनी ग्रुप आफ कंपनीज के एमडी सहित तीन धोखेबाज आरोपियों के विरुद्ध कुमारगंजपुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही कर दी है। पुलिस  कार्यवाही की जानकारी के बाद क्षेत्र के पीड़ित निवेशकों में खुशी कीलहर दौड़ गई है। 

बताते चलें कि कुमारगंज कस्बा निवासी अजीत गुप्ता ने चिटफंड सोसाइटी से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अनी ग्रुप ऑफ कंपनी नाम से एक फर्मखोल रखा था, जिसमें क्षेत्रवासी ग्रामीणों को कंपनी में पैसा निवेश करने पर दोगुना किए जाने का जबरदस्त प्रलोभन दिया गया था। अयोध्याजनपद सहित पड़ोसी जनपदों के सैकड़ों लोगों का अरबों रुपए कंपनी में जमा कराने के बाद कंपनी के एमडी डायरेक्टर सहित अन्य कर्मी फरारहो गए थे। जिसके बाद पीड़ित निवेशकों की तहरीर पर जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में एक दर्जनमुकदमें दर्ज कर लिए गए थे।

मामलों में वांछित आरोपियों की पकड़ धड़ में जुटी जिले के पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली थी और कंपनी के एमडी अजीतगुप्ता को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। जबकि कंपनी के डायरेक्टर अंजनी कौशल एवं कन्हैया कौशल को कुमारगंज पुलिस ने गिरफ्तार करजेल भेज दिया था।  दर्जन से अधिक मुकदमों के आरोप में कंपनी का एमडी लखनऊ कारागार में निरुद्ध है, जबकि अंजनी कौशल तथा कन्हैयाकौशल मंडल कारागार अयोध्या में निरूद्ध हैं। 

कुमारगंज थानाध्यक्ष वीर सिंह ने धोखाधड़ी के मुकदमों के आरोपियों पर अपनी त्यौरी चढ़ाते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध 3(1) यूपी गैंगस्टरएक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बीते 30 जनवरी को आरोपियोंके विरुद्ध गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने की संस्तुति प्रदान कर दी जिसके बाद थानाध्यक्ष वीर सिंह अजीत गुप्ता पुत्रभगवती प्रसाद एवं अंजनी कौशल पुत्र ओम शंकर कौशल तथा कन्हैया कौशल पुत्र बरसाती कौशल के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमापंजीकृत कर लिया है। 

राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत दिखाया गया मिशन चंद्रयान का वीडियो Read More राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत दिखाया गया मिशन चंद्रयान का वीडियो

थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि इन मुख्य आरोपियों के अलावा कंपनी के अन्य तमाम लोग जो जेल में निरूद्ध है तथा उनके विरुद्ध तमाममुकदमे दर्ज हैं। उनके विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य के विरुद्ध यूपी गैंगस्टरएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के पीड़ित निवेशको मे पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्यवाही कोलेकर खुशी का माहौल छा गया है। पीड़ित निवेशकों ने थानाध्यक्ष कुमारगंज के इस बड़ी कार्यवाही की प्रशंसा भी की है।

मनुष्य शरीर में सात ऊर्जा  चक्रों (सहस्रार चक्र, संधान चेतना का विकास करता है  मोक्ष की प्राप्ति में कारक हैं। Read More मनुष्य शरीर में सात ऊर्जा  चक्रों (सहस्रार चक्र, संधान चेतना का विकास करता है  मोक्ष की प्राप्ति में कारक हैं।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel