राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विशेश्वरगंज के ब्लाक कार्यकारिणी का निर्वाचन/अधिवेशन एवं शिक्षक उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न
शरद चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष व राजीव कुमार तिवारी बने महामंत्री
बहराइच(बिशेश्वरगंज)
इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं शपथ दिलाई गई।इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक केवल स्कूल में ही नही बल्कि हर जगह लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है
जिससे राष्ट्र का निर्माण होता है।कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आनन्द मोहन मिश्र एवं संचालन जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी व जिला संयुक्त महामंत्री रवि मोहन शुक्ल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय, जिला मंत्री भाजपा हरेंद्र विक्रम सिंह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा राज कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ शिक्षक समाजसेवी आनन्द बिहारी शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में सगीर अंसारी, निर्वाचन अधिकारी, अरुण कुमार अवस्थी, सह मतदान अधिकारी सैयद सुरूर अख्तर एवं चंद्रेश कुमार राजभर के द्वारा निर्वाचन संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, बच्छराज मिश्र, सूर्य कांत मणि शुक्ल, सुनील कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, रमेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्र, सतीश पांडेय, सौरभ मिश्र, सोम लता देवी, वंशिका मिश्र, शैली सिंह, अखिलेश्वर कपूर, धर्मेंद्र सिंह, हरीश पाण्डेय, देवी प्रसाद तिवारी, निर्मल मिश्र, संजय तिवारी, विनय पाण्डेय, अभिषेक सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Comment List