अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान

कुमारगंज बाजार के खंडासा मोड़ पर कैंप लगाकर सदस्यता  अभियान चलाया गया


कुमारगंज [अयोध्या]।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज कुमारगंज बाजार के खंडासा मोड़ पर कैंप लगाकर सदस्यता  अभियान चलाया गया जिसमें कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े व्यक्तियों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

सदस्यता अभियान में लगभग 1000 क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता अभियान का  स्लोगन चलो कांग्रेस की ओर है। सदस्यता कैंप का आयोजन विधानसभा के संभावित उम्मीदवार बृजेश रावत ने किया। बृजेश रावत ने लोगों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान

माघ मेल सुरक्षा तैयारियों की  पुलिस उपायुक्त नगर ने किया  व्यापक निरीक्षण। Read More माघ मेल सुरक्षा तैयारियों की पुलिस उपायुक्त नगर ने किया व्यापक निरीक्षण।

 कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या जनपद के प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा मौजूद रहे जिनके नेतृत्व में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञा पत्रों का भी वितरण किया जिसमें किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ 25 100 में गेहूं धान 400 गन्ना किसान 20 लाख  को सरकारी रोजगार सरकारी नौकरियों में 40% महिला आरक्षण तीन गैस सिलेंडर मुफ्त 1000 प्रति माह वृद्धा विधवा पेंशन जैसे महत्वपूर्ण प्रतिज्ञाएं शामिल हैं।

डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह। Read More डीपीएस स्कूल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना के साथ वार्षिकोत्सव समारोह।

कैंप में प्रमुख रूप से सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे, भगवान बहादुर शुक्ला, विजय पांडे, अमरीश पांडे, संतोष तिवारी, महिपाल सिंह, अनिल सिंह, पीयूष सिंह, शिव चंद तिवारी, कृष्ण देव शर्मा, रामचंद्र शर्मा, जग प्रसाद कोरी, सुजीत कुमार, उदय प्रकाश, मनीष कुमार गौतम, विनय प्रताप सिंह ने भाग लिया।

माघ मेला -2026 की तैयारियों के मद्देनज़र महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने किया झूंसी, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयाग जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण। Read More माघ मेला -2026 की तैयारियों के मद्देनज़र महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने किया झूंसी, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयाग जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel