थाना समाधान दिवस पर 10 मामले 3 का हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस पर 10 मामले 3 का हुआ निस्तारण

राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित कर दी गयी है


सहजनवा गोरखपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सहजनवा थाने में  थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक सहजनवा प्रदीप शर्मा ने किया। इस दौरान 4 मामले  राजस्व के आये लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नही हो सका। राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित कर दी गयी है।

गीडा थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज ने किया। इस दौरान 6 मामले आये जो राजस्व सम्बंधित थे। तीन मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया।इस दौरान राजस्व निरीक्षक इब्राहिम अली, लेखपाल अनमोल सिंह, रत्नेश त्रिपाठी,शिप्रा मिश्रा एसआई सुशील सिंह,राजकुमार सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद थे।

दुष्कर्म पीड़िता को नही मिल रहा न्याय  थाने का काट रही चक्कर

सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रधान के पिता पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी न करने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से केस की जांच किसी अन्य थाने के विवेचन से कराने की मांग किया है।

महिला का आरोप है कि 20 नवम्बर को प्रधान के पिता पर घर मे घुस कर बलात्कार,मारपीट का केस दर्ज किया है। तथा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और बयान भी दर्ज हो चुका है। लेकिन पुलिस अभियुक्त को खुलेआम छोड़ रखा है। और उसके द्वारा दर्ज केस का सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।

 पुलिस का सहयोग इस केस में पीड़िता को नही मिल पा रहा है। न्याय पाने के लिए थाने का चक्कर काटने को मजबूर है। इसलिए दर्ज केस को किसी अन्य थाने में स्थान्तरण किया जाय। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सकते।इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि विवेचक किसी कार्य से बाहर गये हुए है। आते ही अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel