डीएम ने तहसील का निरीक्षण कर ई. वी.एम. एवं वी. वी. पेट मशीनों को देखा

डीएम ने तहसील का निरीक्षण कर ई. वी.एम. एवं वी. वी. पेट मशीनों को देखा


महोबा । 

 जिलाधिकारी मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर जीतेंद्र सिंह की उपस्थिति में तहसील सदर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई. वी.एम. एवं वी. वी. पेट मशीनों को देखा तथा मतदाता सूची में नाम संशोधन, नाम हटाना एवं नए मतदाता बनाने के कार्य का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख रखाव हेतु तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को निर्देशित किया।
 

About The Author: Swatantra Prabhat