वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
मैरेज हाल में वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महराजगंज। नौतनवा नगर के एक मैरेज हाल में वनवासी कल्याण आश्रम नौतनवा द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्री राम, बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित एंव स्वागत गीत गान कर किया गया। बनवासी महिलाओं ने लोक नित्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चंद प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विशिष्ट अतिथि चंद्र राम चौधरी रहे।
धरती के आबा बिरसा मुंडा जयंती को भारत जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा हैै। देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदाय के योगदान के बारे में जितना अधिक जानेंगे, उतना ही इस पर गर्व महसूस करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जनमेजय सिंह ने किया। बनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्त ने बताया बनवासी कल्याण आश्रम का कार्य पिछले 5 वर्षों से चल रहा है। हम लोगों की अगली कार्य सचल मेडिकल सेवा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इर्शवर शरण अग्रवाल,अतुल जायसवाल,दुर्गा मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, सुनील अग्रवाल, दामोदर अश्वनी,पवन जायसवाल,दयाराम जायसवाल,रतन ग़ुप्ता, राजीव शर्मा, ज्योति जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Comment List