जनपद में किया गया दीपावली मेले का शुभारम्भ

जनपद में किया गया दीपावली मेले का शुभारम्भ

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाकर आम जनता को किया गया जागरूक



स्वतंत्र प्रभात

 स्वतंत्र प्रभात

मेले में लगाये गए पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के बिक्री स्टॉल मेले में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 उन्नाव जनपद की नगर पालिका परिषद उन्नाव  में डा. महेन्द्र सिंह मंत्री जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियन्त्रण लघु सिंचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ. प्र. द्वारा रामलीला मैदान में दीप प्रज्ज्वलन कर दीपावली मेले का शुभारम्भ किया गया। आज जनपद की तीनों नगर पालिका परिषद में होने वाले तीन दिवसीय दीपावली मेले का शुभारम्भ बहुत ही भव्य एवं गरिमामयी तरीके से किया गया।

 मंत्री ने जनपद की नगर पालिका परिषद उन्नाव में चलने वाले दीपावली मेले के सम्बन्ध में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार आमजन की बेहतर सेवाओं के लिये हमेशा तत्पर है। सभी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सराकर हमेशा गरीब असहाय महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति सरकार बराबर नित नयी योजनाओं को लागू कर आमजन को फलीभूत कर रही है। 

किसानों का धान उचित मूल्य पर क्रय करने की पूरी व्यवस्था कर ली है। गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्माण एवं ग्रामीण क्षेत्र को मुख्य मार्ग से सम्पर्क मार्ग जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली मेले के आयोजन का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण एवं शहरी लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार से जोड़ने का माध्यम बने। सरकार का प्रयास है कि ऐसे स्थलों पर सरकार की योजनाओं का वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार कर गरीबी रेखा के

 अन्तिम व्यक्ति तक शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचे। दीपावली मेले शुभारम्भ के अवसर पर विधायक सदर पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन काल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करके पात्र लोगों को उनका हक दिलाया है। नव जवानों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। महिलाओं को आत्म बल प्रदान करते हुये महिला सशक्तिकरण का उदाहरण सबके सामने है। 

खाद्यान्न योजना में आमजन को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कर प्रदेश सरकार ने एक कीर्तिमान स्थापित किया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान आम आदमी का रोजगार एवं होने वाली आय बन्द हो जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार ने आम आदमी को खाने रहने एवं कोरोना वायरस के बचाव के पूरे प्रयास किये।

 अब कोरोना वायरस लगभग समाप्ती पर है। लोगों के जीवन यापन के लिये छोटे छोटे रोजगार एवं स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में कोरोना वैक्सीन शत प्रतिशत लगाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में मनाये जाने वाले दीपावली मेले का नगर पालिका परिषद बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत इन्दिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांगरमऊ में शुभारम्भ विधायक बांगरमऊ श्रीकान्त कटियार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर व

 फीता काटकर किया गया।विधायक ने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में  उ. प्र. सरकार द्वारा अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास हेतु प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से पटरी रेहड़ी विक्रेताओं गरीब कमजोर व्यक्तियों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस भव्य दीपावली मेले का आयोजन उ. प्र.सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समस्त नगर पालिकाओं में व्यवस्था की गयी है। 

जितने भी छोटे दुकानदार हैं मेले के रूप में एक जगह आयेंगे और उनको व्यवस्थित और सुरक्षित करने का काम उ. प्र. सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सी. सी. टी. वी. कैमरे इत्यादि की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने गणमान्य नागरिकों से अपील की कि मेले में उपस्थित होकर दीपावली पर्व की खरीददारी करें और दुकानदारों का मनोबल बढायें। नगर पालिका परिषद गंगाघाट के बालूघाट में आयोजित किये गये दीपावाली मेले का


 शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह एवं अधिशाषी नगर पालिका  नरेन्द्र मिश्र की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्षा रंजना गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा ने दीपावली मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि दीपावली मेले के आयोजन से समाज के सभी वर्गों को धर्म एवं सम्प्रदाय के प्रति भाई चारे की भावना बढ़ती है। ऐसे कार्यक्रम सरकार द्वारा करके समाज के सभी लोगों को

 एक जुट होकर विकास की धारा में बढ़ने का अवसर प्राप्त ही होता है साथ ही आपसी द्वेष भावना भी समाप्त होती है। दीपावली मेले में विकास श्रम उद्योग वन स्वास्थ्य शिक्षा महिला एवं बाल विकास जल निगम पुलिस आदि विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी के स्टाॅल लगाकर प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही सूचना विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक दलों शासन द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं की होर्डिंग बैनर 

आदि लगाकर एवं एल. ई. डी. वैन के माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया। दीपावली मेले के शुभारम्भ के भव्य अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह विधायक सदर पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार जिला प्रभारी अवधेश मिश्रा जिला महामंत्री आशीष बाजपेयी जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी दिव्याशुं पटेल उप जिलाधिकारी सदर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उन्नाव सत्यप्रिय सिंह वरिष्ठ जन प्रतिनिधि गण सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel