विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा किया गया साड़ी का वितरण

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा किया गया साड़ी का वितरण

 इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने अपने हाथों से साड़ी का वितरण किया।


स्वतंत्र प्रभात 
 


विंध्याचल,मिर्ज़ापुर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पांडेय द्वारा रविवार को हरिद्वार से  विंध्याचल की पावन धरा पर पहुंच कर माता विंध्यवासिनी के धाम में टेका मत्था। 


उसके पश्चात ट्रस्ट परिवार के द्वारा विन्ध्य क्षेत्र में रहने वाली सैकड़ों गरीब विधवा, वृद्ध तथा जरूरतमंदों को साड़ी वितरण किया गया।
 इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने अपने हाथों से साड़ी का वितरण किया।


इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पांडेय ने कहा की इस क्षेत्र पर  माता की करुणा कृपा अपार बरस रही है और इसी क्रम में इस क्षेत्र में माता के दर्शन करने के लिए मां के समक्ष उपस्थित हुई और साथ ही विन्ध्य क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं में मां का स्वरूप मानते हुए रविवार को ट्रस्ट परिवार की ओर से सैकड़ो गरीब व जरूरमंद तथा वृध्द एवं विधवा महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया।  


जिससे उन्होंने अपने आप को क्षेत्र की जनता की सेवा करते हुए धन्य माना और क्षेत्र की जनता से निवेदन किया कि आगामी 17 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली श्री राम कथा जो कि राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्री मुख से की जा रही है। उसमें मिर्जापुर की धरा के सभी क्षेत्रवासी श्री राम कथा रसपान करने के लिए ग्राम  गैपुरा  में पहुंचने की अपील किया और कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर हर्ष भी व्यक्त किया।

उनके तीर्थ पुरोहित मुन्ना मोछा, भाजपा नेता मणि शंकर मिश्रा, विंध्याचल वार्ड सभासद पति संगम लाल त्रिपाठी, विजय द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel