उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के प्रथम उन्नाव आगमन पर माल्यार्पण कर
प्रतीकचिन्ह व अंगवस्त्र भेटकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
स्वतंत्र प्रभात

उन्नाव पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सदस्य जिला पंचायत अरुण सिंह ने नवाबगंज स्थित आवास पर नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के प्रथम उन्नाव आगमन पर सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थिति में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर तथा प्रतीकचिन्ह व
अंगवस्त्र भेटकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं सदस्य जिला पंचायत अरुण सिंह ने विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को उनके बराबर लड्डुओं से तौलकर वितरित किया।
नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह सहित सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभी से 14 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने वाले वैश्य व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने के लिये आग्रह किया।
Read More राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत दिखाया गया मिशन चंद्रयान का वीडियो
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।वही पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेस कटियार पूर्व विधायक राधेलाल रावत ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष दिलीप लश्करी सरोज चौहान महेश दीक्षित सरद अग्रवाल प्रधान अभ्यन्द्र सिंह प्रधान जमुना शंकर क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप यादव
पूर्व बीडीसी शत्रोहन यादव महेंद्र सिंह पूर्व बीडीसी राजकुमार पांडेय,उदयभान सिंह रिंकू अवस्थी सहित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य गण क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व ग्राम प्रधान गण तथा क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Comment List