जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में भी अभिषेक का प्रथम स्थान
परतावल/महराजगंज अभी पिछले 15 जनवरी को हुए युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल विभाग के मंडल स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में अभिषेक यादव कुश्ती में प्रथम स्थान लाकर महराजगंज जिले का नाम रोशन किया था। उसके बाद हुए दिन रविवार को जोन स्तरीय प्रतियोगिता कुश्ती में बलिया में भी अभिषेक यादव 54 कि. ग्रा. में जोन
परतावल/महराजगंज
उसके बाद हुए दिन रविवार को जोन स्तरीय प्रतियोगिता कुश्ती में बलिया में भी अभिषेक यादव 54 कि. ग्रा. में जोन में प्रथम स्थान लाकर आज फिर महराजगंज जिले का नाम रोशन किया है।
आपको बताते चलें कि परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा बैरिया,पोस्ट हरपुर तिवारी निवासी अच्छेलाल यादव के सुपुत्र अभिषेक यादव दो दिन में पहले मंडल में फिर जोन में प्रथम स्थान लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्व० क्षत्रधारी यादव अखाड़ा हरपुर तिवारी के पहलवान अभिषेक यादव पिछले कई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
Read More नहीं रुक रहा है ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना ट्रकों का संचालन कभी घट सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन मौनअभिषेक के कोच राष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र यादव ने बधाई दी है। इस उपलब्धि पर श्याम पांडेय,सुभाष वर्मा,जावेद खान,संदीप वर्मा,ईश्वर यादव व लाल बहादुर मौर्य ने बधाई दी है।
संवाददाता-प्रदीप चौधरी

Comment List