
बिहरोजपुर में हुआ शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ।
बिहरोजपुर में हुआ शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में सोमवार से भव्य कलशयात्रा के साथ दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य पंडित नित्यानंद महराज की देखरेख में हो रहा है। दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार और पूजन से पुरा
बिहरोजपुर में हुआ शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
गोपीगंज क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में सोमवार से भव्य कलशयात्रा के साथ दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य पंडित नित्यानंद महराज की देखरेख में हो रहा है। दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार और पूजन से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

यज्ञ के यजमान पंडित गोपाल और रमापति मिश्र ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याणार्थ किया गया है। सोमवार को कलश यात्रा और मंडप प्रवेश बडे ही आध्यात्मिक माहौल में हुआ। मंगलवार को अग्नि स्थापना के साथ चण्डी पाठ प्रारंभ होगा।

जिसमें प्रतिदिन दिन में पूजन हवन और सायंकाल को पंडित गायत्री नारायण महाराज का प्रवचन का आयोजन किया गया है। और 23 दिसम्बर को दुर्गा शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

Comment List